काला कानून है झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल : भाजपा

तोरपा भाजपा मंडल ने रविवार को झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल को काला कानून की संज्ञा देते हुए इसका विरोध किया। मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी के नेतृत्व में ब्लॉक चौक के पास भाजपाइयों ने लैंड म्यूटेशन बिल की प्रतियों को आग के हवाले किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:13 AM (IST)
काला कानून है झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल : भाजपा
काला कानून है झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल : भाजपा

तोरपा : तोरपा भाजपा मंडल ने रविवार को झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल को काला कानून की संज्ञा देते हुए इसका विरोध किया। मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी के नेतृत्व में ब्लॉक चौक के पास भाजपाइयों ने लैंड म्यूटेशन बिल की प्रतियों को आग के हवाले किया।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष जायसवाल ने कहा कि भू-माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के लिए कैबिनेट ने इस बिल को पास किया है। अगर यह बिल कानून बन गया तो झारखंड के गरीब अपनी जमीन से हाथ धो बैठेंगे। अधिकारियों से मिलकर जमीन दलाल गरीबों की जमीन बेच देंगे। गैरमजरुआ जमीन की तो लूट हो ही चुकी है, अब सरकारी जमीन की भी बंदरबांट हो जाएगी। झारखंड लैंड म्यूटेशन एक्ट 2020 के लिए तैयार किया गया बिल राज्य के आदिवासियों एवं मूलवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करने की साजिश है। मौके पर तुलसी भगत, शशांक शेखर राय, रामानंद साहू, मनोज लुगुन, कृष्णा भगत, नीरज पाढ़ी, सुबोध जायसवाल, दीपक तिग्गा व नीरज जायसवाल सहित तमाम भाजपाई उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी