झारखंड जंप रोप टीम घोषित

झारखंड जंप रोप टीम घोषित -खूंटी के 14 खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह -जूनियर एवं सब-जूनियर राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता 201

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jan 2019 09:57 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jan 2019 09:57 PM (IST)
झारखंड जंप रोप टीम घोषित
झारखंड जंप रोप टीम घोषित

खूंटी : भारतीय जंप रोप महासंघ के निर्देशानुसार जंप रोप एसोसिएशन ऑफ पंजाब एवं अमृतसर जिला जंप रोप एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 18 जनवरी से 20 जनवरी तक एसजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल तरण-तारण रोड, अमृतसर, पंजाब में 15वीं जूनियर एवं सब-जूनियर राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न प्रदेशों के बालक- बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। इसे लेकर झारखंड टीम का चयन किया गया है। यह जानकारी संघ के महासचिव संतोष प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग दोनों में खूंटी के सात-सात खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। उन्होंने बताया कि बालिका वर्ग में रेणुका कुमारी, शशि कुमारी, ¨बदिया कुमारी, सुगंधा सुरीन, शिल्पा कुमारी, अलका टोपनो, खुशी कुमारी, ज्योति कुमारी, प्रिया कुमारी, काजल कुमारी, लवली कुमारी एवं सावित्री कुमारी को टीम में स्थान मिला है। टीम की कोच नीतू कुमारी व मैनेजर सोनी प्रसाद हैं। वहीं बालक वर्ग में इजराइल भेंगरा, शालिग्राम महादेव मानकी, प्रदेश तांती, रोशन नाग, राहुल हजाम, सुधीर महतो, प्रकाश साहू, मनोज महतो, प्रीतम मुर्मू, उमंग आनंद, विजय महतो, अनिल कुमार को शामिल किया गया है। टीम के कोच महावीर नाग व मैनेजर लखन कुमार भगत हैं।

झारखंड जंप रोप टीम 16 जनवरी को झारखंड जंप रोप संघ के महासचिव संतोष प्रसाद के नेतृत्व में हटिया जम्मू तवी एक्सप्रेस से दोपहर 2:30 बजे हटिया रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। संतोष प्रसाद ने बताया कि टीम के खिलाड़ियों के बीच खेल पोशाक व खेल किट का वितरण करने एवं हटिया रेलवे स्टेशन से टीम को रवाना करने के लिए मौके पर प्रदेश के नगर विकास मंत्री सीपी ¨सह, खिजरी विधायक रामकुमार पाहन, रांची की महापौर आशा लकड़ा, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, झारखंड प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर, झारखंड जंप रोप संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप, वरिष्ठ एडवोकेट विनोद कुमार ¨सह, राम मनोज साहू, रामचंद्र महतो, ¨प्रस अजमानी, सचिन कुमार ¨सह एवं बालेश्वर साहू आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

chat bot
आपका साथी