झारखंड जनाधिकार मंच ने किया धरना-प्रदर्शन

आदिवासी मूलवासी एकता के तत्वावधान में झारखंड जनाधिकार मंच ने मंगलवार को राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार में हो रही भारी अनियमितताओं को ले प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Sep 2020 08:11 PM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 05:15 AM (IST)
झारखंड जनाधिकार मंच ने किया धरना-प्रदर्शन
झारखंड जनाधिकार मंच ने किया धरना-प्रदर्शन

कर्रा : आदिवासी मूलवासी एकता के तत्वावधान में झारखंड जनाधिकार मंच ने मंगलवार को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार में हो रही भारी अनियमितताओं को ले प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था मेंबर बोर्ड रेवेन्यू से लेकर हल्का कर्मचारी राजस्व प्रशासनिक व्यवस्था तक ध्वस्त हो गई है, जिसमें तत्काल सुधार की आवश्यकता है। राजस्व के मामले में नियम का अनुपालन नहीं हो रहा है। विभाग की लापरवाही के कारण ऑनलाइन में हुई गड़बड़ी में सुधार नहीं हो रहा है, जिस कारण रैयत अपनी रसीद नहीं कटवा पा रहे हैं और सरकार को इसका रेवेन्यू नहीं मिल पा रहा है। गैरमजरुआ भूमि पर अंचल कार्यालय के कर्मियों और भू-माफियाओं की मिलीभगत से बंदरबांट किया जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। रिकॉर्ड रूम में अभिलेख सुरक्षित नहीं हैं। लगातार खतियान फटते जा रहे हैं। इससे सबसे ज्यादा एसटी, एससी व ओबीसी प्रभावित हैं। गड़बड़ी के कारण लोगों का जाति प्रमाण पत्र व आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। फलस्वरूप लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में असमर्थ हैं। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अंचल अधिकारी को सौंपा गया।

chat bot
आपका साथी