झारखंड जनाधिकार मंच ने कराया भोजन

झारखंड जनाधिकार मंच के तत्वावधान में सोमवार को अड़की प्रखंड प्रांगण में बैंक व प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 May 2020 07:03 PM (IST) Updated:Mon, 18 May 2020 07:03 PM (IST)
झारखंड जनाधिकार मंच ने कराया भोजन
झारखंड जनाधिकार मंच ने कराया भोजन

अड़की : झारखंड जनाधिकार मंच के तत्वावधान में सोमवार को अड़की प्रखंड प्रांगण में बैंक व प्रखंड कार्यालय के काम से आए सैकड़ों लोगों को दोपहर का खाना दिया गया। विदित हो कि लॉकडाउन में दुकानों के बंद रहने से घर से बाहर निकले लोगों को दोपहर में खाना या नाश्ता नहीं मिल पाता है। मजबूरन लोगों को भूखे रहना पड़ता है। लोग बैंक व प्रखंड कार्यालय में काम होने के चलते सुदूरवर्ती गांवों के दूरदराज के क्षेत्र से सुबह आठ बजे घर से निकल आते हैं। मौके पर मंच के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद साहू, पंकज साहू, भोलानाथ लाल व संजय मुंडा सहित मंच के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी