शराब पीने के दौरान पति-पत्नी में नोकझोंक, पति ने मारी लाठी, पत्नी की मौत, गिरफ्तार

खूंटी थाना अंतर्गत कालामाटी खैइखैया टोली निवासी हीरामणि कच्छप नामक वृद्ध महिला की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 12:44 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 12:44 AM (IST)
शराब पीने के दौरान पति-पत्नी में नोकझोंक, पति ने मारी लाठी, पत्नी की मौत, गिरफ्तार
शराब पीने के दौरान पति-पत्नी में नोकझोंक, पति ने मारी लाठी, पत्नी की मौत, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, खूंटी : खूंटी थाना अंतर्गत कालामाटी खैइखैया टोली निवासी हीरामणि कच्छप नामक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की शनिवार रात अपने घर में संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। घटना की सूचना रविवार को खूंटी थाना की पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस संबंध में पुलिस ने मृतका का पति विराज कच्छप को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित विराज कच्छप ने पुलिस को बताया कि करमा बासी के अवसर पर शनिवार रात लगभग नौ बजे वह अपने घर में ही पत्नी के साथ शराब का सेवन कर रहा था, खाने-पीने के दौरान नशे की हालत में किसी बात पर दोनों के बीच नोकझोंक हुई। इसपर विराज ने पास रखी लाठी से पत्नी को एक-दो लाठी मार दी। लाठी लगते ही पत्नी जमीन पर गिरकर बेसुध हो गई। पत्नी के गिरने और बेसुध होने पर वह और घर में मौजूद बच्चे यही समझे कि शायद अत्यधिक नशे के कारण वह गिरकर बेसुध हो गई है। बाद में जब उसका शरीर ठंडा पड़ गया तब उन्हें एहसास हुआ कि उसकी पत्नी मर चुकी है। उसने बताया कि उसकी मंशा पत्नी की हत्या करना कतई नहीं था। उसने यह स्वीकार किया कि नशे की हालत में उसने पत्नी को डंडे से मारा था, लेकिन ऐसी जगह नहीं मारा था, जिससे उसकी मृत्यु हो सकती थी। उसने तो पत्नी के पैर में डंडे से मारा था वह भी अधिक जोरों से नहीं फिर कैसे पत्नी की मृत्यु हो गई यह उसे भी समझ में नहीं आ रहा। पुलिस ने बताया कि मृतका के पैर व कमर में चोट के निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बात का खुलासा हो सकता है कि उसकी मृत्यु कैसे हुई। हत्या के आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण

संसू, रनिया (खूंटी) : रनिया थाना क्षेत्र के किसुनपुर गांव में प्रभुदान हेमरोम की हत्या करने के आरोपित उसके गांव के ही मनु खान और छुनु डहंगा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस दबिश के कारण दोनों हत्यारोपितों ने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। प्रभुदान की हत्या आठ सितंबर की रात को धारदार हथियार से मारकर किया गया था। मृतक के स्वजनों ने दोनों आरोपितों के खिलाफ नौ सितंबर को रनिया थाना में मामला दर्ज कराया था। के द्वारा कर दिया गया किया था। मामला दर्ज होने के बाद रनिया पुलिस दोनों आरोपित मनु खान और छुनु डहंगा की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही थी। पुलिस की बढ़ती दबिश को देखते हुए दोनों आरोपियों ने आत्मसमर्पण न्यायालय में कर दिया।

chat bot
आपका साथी