विकास प्रणेता थीं पूर्व सांसद सुशीला केरकेट्टा : कांग्रेस

संयूक्त बिहार की मंत्री सह पूर्व सांसद दिवंगत सुशीला केरकेट्टा विकास की प्रतिमूर्ति थी। उन्हें जनमानस व्यापक समर्थन हासिल था। ये बातें पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा ने कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:13 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:13 PM (IST)
विकास प्रणेता थीं पूर्व सांसद सुशीला केरकेट्टा : कांग्रेस
विकास प्रणेता थीं पूर्व सांसद सुशीला केरकेट्टा : कांग्रेस

जागरण संवाददाता, खूंटी : संयुक्त बिहार की मंत्री सह पूर्व सांसद दिवंगत सुशीला केरकेट्टा विकास की प्रतिमूर्ति थी। उन्हें जनमानस व्यापक समर्थन हासिल था। ये बातें पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा ने कहीं। वे मंगलवार को दिवंगत सुशीला केरकेट्टा की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिवंगत पूर्व सांसद ने जनता की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने अपने कार्यकाल में खूंटी की विकास की जो रूपरेखा तैयार की थी उसके बदौलत खूंटी का समग्र विकास हुआ। पूर्व विधायक ने कहा कि दिवंगत सुशीला केरकेट्टा के सपनों का खूंटी बनाने में सभी कांग्रेसजनों का सहयोग आवश्यक है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने कहा कि दिवंगत सुशीला केरकेट्टा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि वे एक शिक्षाविद, कुशल प्रशासक और सफल राजनीतिज्ञ थे। झारखंड के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। इसके पूर्व खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद सुशीला केरकेट्टा की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत सुशीला केरकेट्टा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर संगोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर दिवंगत सुशीला केरकेट्टा को विकास प्रणेता बताया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ता ओमप्रकाश मिश्रा व सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नईमुद्दीन खां ने उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व कार्य के लिए कृतज्ञता प्रकट की। 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रोशन सुरीन, पीटर मूंडू, डॉ अनिल बड़ाईक, रॉयलन बाखला, विल्सन तोपनो, सयुम अंसारी, सुमंजन तिडू, सुशील सांगा, कुणाल कश्यप, रविकांत मिश्रा, प्रो पुष्पा सुरीन, श्रद्धा केरकेट्टा, पण्डेया मुंडा, प्रदीप कुमार देवघरिया, पुनीत हेमरोम, विल्सन बोदरा, मो जमील समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी