दो गुटों के बीच मारपीट, तीन घायल

थाना क्षेत्र के मालगो गांव में शुक्रवार के अपराह्न चार बजे दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस झगड़े में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची कर्रा थाने की पुलिस ने वहां से एक देसी कट्टा बरामद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:38 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:06 AM (IST)
दो गुटों के बीच मारपीट, तीन घायल
दो गुटों के बीच मारपीट, तीन घायल

कर्रा : थाना क्षेत्र के मालगो गांव में शुक्रवार के अपराह्न चार बजे दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस झगड़े में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची कर्रा थाने की पुलिस ने वहां से एक देसी कट्टा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार मालगो के पास 15-20 लोग कर्रा निवासी सहाबुल मलिक के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद उसे गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले जाने लगे। इस बात की खबर लगते ही कर्रा के कुछ ग्रामीण मालगो घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां ग्रामीणों ने गाड़ी रुकवा कर सहाबुल को नीचे उतार लिया। साथ ही फतेहपुर निवासी मोबिन खान एवं तपकारा कोचा निवासी सुहेल खान को पकड़ कर उनकी पिटाई करने लगे। मारपीट में दोनों व्यक्ति घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कर्रा थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस घटनास्थल से एक बोलेरो, एक अल्टो कार व एक देसी कट्टा बरामद कर कर्रा थाने ले आई। तीनों घायलों को सीएचसी कर्रा ले जाया गया। वहां डॉ. एम. जमाल ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्8ें रिम्स रांची भेज दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

chat bot
आपका साथी