तोरपा में आज से हर दिन तीन हजार लोगों को लगेगा टीका

दक्षिण अफ्रीका के बाद कई देशों में फैले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर सर्तकता बढ़ा दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:34 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:34 AM (IST)
तोरपा में आज से हर दिन तीन हजार लोगों को लगेगा टीका
तोरपा में आज से हर दिन तीन हजार लोगों को लगेगा टीका

संसू, तोरपा : दक्षिण अफ्रीका के बाद कई देशों में फैले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसके लिए सभी प्रखंडो में कोविड-19 टीकाकरण का महाअभियान तेज कर दिया गया है। इसे लेकर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी सैयद रियाज अहमद की अध्यक्षता में तोरपा प्रखंड परिसर में बैठक कर महाअभियान की रूपरेखा तय किया गया। इस दौरान एसडीओ ने उपस्थित स्वास्थ्य विभाग, एनजीओ व प्रखंड प्रशासन से क्षेत्र में टीकाकरण की रफ्तार को तेज करने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रखंड से मिले डाटा के अनुसार 11054 लोगों को दूसरा डोज बाकी है। जिसे आने वाले 10 दिनों में इस महाअभियान के दौरान पूरा करना है। बाकी बचे हुए लोगों का टीकाकरण कर शत-प्रतिशत वाला प्रखंड बनाना है। इसके लिए हर दिन तीन हजार लोगों को टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा गया। एसडीओ ने कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने नजदीकी क्षेत्र में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर उपस्थित होकर अपना टीकाकरण कराएं। नागरिक अपनी सुविधानुसार किसी भी केंद्र पर टीकाकरण करा सकते हैं। उन्होंने आग्रह किया है कि सरकार द्वारा दी जा रही निश्शुल्क सुविधाओं का लाभ अवश्य ले। इस दौरान डीआरडीओ उषा मुंडू, प्रमुख रोशनी गुड़िया, उप प्रमुख सोफिया सुल्ताना, बीडीओ दयानंद कारजी, सीओ सच्चिदानंद वर्मा, बीईईओ डोमन मोची, बीएसओ हबीब खान, सीडीपीओ नीलम केरकेट्टा, रेफरल अस्पताल के सरवर इकबाल, जेएसएलपीएस खगेश्वर सिंह, प्रदान संस्था के पिया घोष सहित कई उपस्थित थे। तोरपा प्रखंड में 49 हजार 753 लोगों ने कोरोना रोधी वैक्सीन का पहला डोज लगवाया है जबकि 25 हजार 908 लोगों ने दूसरा डोज भी लगवाया है।

chat bot
आपका साथी