एकल अभियान ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस

जनजातीय गौरव दिवस सप्ताह के तहत सोमवार को एकल अभियान द्वारा खूंटी में जनजातीय गौरव यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 09:45 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 09:45 PM (IST)
एकल अभियान ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस
एकल अभियान ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस

जासं, खूंटी : जनजातीय गौरव दिवस सप्ताह के तहत सोमवार को एकल अभियान द्वारा खूंटी में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री नगर स्थित एकल कार्यालय से बिरसा मुंडा की झाकी, नारे और क्षेत्रीय देश भक्ति गीत के साथ कचहरी मैदान स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए राची भाग समिति अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा कीजयंती 15 नवंबर को देश में जनजातीय गौरव दिवस के नाम पर मनाए जाने से पूरे भारतवर्ष का जनजातीय समाज गौरवान्वित है। हम सभी एकल अभियान के कार्यकर्ता और समिति बिरसा मुंडा के आदर्श पर चलकर हमेशा देश और समाज हित का काम करेंगे। देश और समाज के विरोध में कभी कोई काम नहीं करेंगे। झारखंड के सभी पदाधिकारी और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े सभी लोग बिरसा भगवान के सपनों को साकार करने का काम करें। सभी के सहयोग से बिरसा के सपने साकार होंगे। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस को पूरे देश में मनाया जाने को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं। उनके प्रयास से ही इतना बड़ा आयोजन हो सका। कार्यक्रम में भाग समिति संरक्षक रोशनलाल शर्मा, सचिव बालमुकुंद कश्यप, उपाध्यक्ष मदन मोहन गुप्ता, अंचल अध्यक्ष भीम सिंह मुंडा, सचिव संजीव चौरसिया, गौरा देवी, कृष्ण सिंह महतो, छोटेराय मुंडा, सुदन मुंडा, करम सिंह, कर्ण महतो, संदीप लोहरा, बुधन स्वासी, बिरेंद्र मुंडा, सुंदर लाल मुंडा सहित दो सौ एकल गाव के कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी गांवों के लोगों में भगवान बिरसा मुंडा के प्रति खासा सम्मान दिख रहा था। उनके चेहरे खुशी से दमक रहे थे।

chat bot
आपका साथी