कोरोनाकाल में भाजपा कार्यकर्ता समाज के सेवक बने रहे

कार्यसमिति बैठक में हम अपने द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन करते हैं और पार्टी के लिए अग्रिम योजना तैयार करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 10:25 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:25 PM (IST)
कोरोनाकाल में भाजपा कार्यकर्ता समाज के सेवक बने रहे
कोरोनाकाल में भाजपा कार्यकर्ता समाज के सेवक बने रहे

जागरण संवाददाता, खूंटी : कार्यसमिति बैठक में हम अपने द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन करते हैं और पार्टी के लिए अग्रिम योजना तैयार करते हैं। जिस प्रकार कोरोनाकाल के दौरान भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने समाज का सेवक बनकर कार्य किया, वैसे ही आगे भी सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है। उक्त बातें खूंटी के विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहीं। वे मंगलवार को भाजपा कर्रा मंडल के कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। नगर भवन में मंडल अध्यक्ष बालकिशुन महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण और वंदेमातरम के सामूहिक गायन से हुई। मौके पर विधायक ने कार्यकर्ता के साथ सांगठनिक मुद्दों पर बात की। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि कार्यसमिति बैठक एक नियत अंतराल पर प्रत्येक मंडल में होती है। इसका मूल भाव हमारे द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करना होता है। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि आज की कार्यसमिति बैठक में सभी अपेक्षित लोगों का उपस्थित होना बैठक की सफलता का परिचायक है। बैठक का संचालन कर्रा मंडल भाजपा महामंत्री कलिदर राम व विषय प्रवेश कृपा सिधु बेहरा ने कराया। मौके पर जिला मंत्री मंजू देवी, नलिन रंजन राय, जिला उपाध्यक्ष कैलाश महतो और विनोद सोनी, जिला महामंत्री विनोद नाग, जिला इंटरनेट मीडिया प्रभारी रूपेश जायसवाल, जनसंघ काल के कार्यकर्ता द्वारिका प्रसाद, तेंबा उराव, डहरू परधिया आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

chat bot
आपका साथी