सजग कार्यकर्ता के बदौलत ही विकास के पथ पर हैं अग्रसर : नीलकंठ सिंह मुंडा

खूंटी नगर व ग्रामीण मंडल के सभी कार्यकर्ता और जनता का आशीर्वाद व स्नेह लगातार मिल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 01:21 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 01:21 AM (IST)
सजग कार्यकर्ता के बदौलत ही विकास के पथ पर हैं अग्रसर : नीलकंठ सिंह मुंडा
सजग कार्यकर्ता के बदौलत ही विकास के पथ पर हैं अग्रसर : नीलकंठ सिंह मुंडा

जासं, खूंटी : खूंटी नगर व ग्रामीण मंडल के सभी कार्यकर्ता और जनता का आशीर्वाद व स्नेह लगातार 20 वर्षों से मिल रहा है। इसके बदौलत क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करने का मौका मिल हा है। जनता के स्नेह पर खरा उतरूं इसकी कोशिश करते हैं। ये बातें खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही। बुधवार को टोंया टोली में तजना नदी के किनारे आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद व स्नेह के लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सजग रहने पर क्षेत्र के विकास का मार्ग भी प्रगाढ़ हो चलता है। सजग कार्यकर्ता व जनता के मार्गदर्शन की बदौलत वे विकास के पथ पर खूंटी को अग्रसर करने की कोशिश करते रहते हैं। खूंटी नगर व ग्रामीण मंडल के संयुक्त कार्यक्रम में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन मंडल अध्यक्ष सुरेश जायसवाल और मदन गोप की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष सह किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने विधायक के विकास कार्यों की जानकारी दी। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन, उपाध्यक्ष राखी कश्यप, जिला महामंत्री विनोद नाग, जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, रंदय नाग ने भी विधायक के विकास कार्यो की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण मंडल महामंत्री मंगा नाग ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन ज्योतिष भगत ने दिया। इस अवसर पर कैलाश राम, राजेंद्र केसरी, लव चौधरी, अनूप साहू, राजेश, विजय स्वांसी, योगेंद्र नायक, रामबिहारी लाल, रामानंद साहू, संतोष जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी