जिला कृषि पदाधिकारी ने सुनीं किसानों की समस्याएं

जिला जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में गुरुवार को टेली कॉन्फ्रेंसिग (दूरभाष संवाद) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी कालीपद महतो उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:20 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 07:20 PM (IST)
जिला कृषि पदाधिकारी ने सुनीं किसानों की समस्याएं
जिला कृषि पदाधिकारी ने सुनीं किसानों की समस्याएं

खूंटी : जिला जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में गुरुवार को टेली कॉन्फ्रेंसिग (दूरभाष संवाद) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी कालीपद महतो उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने किसानों समेत आम लोगों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यों से संबंधित आवश्यक जानकारी विस्तार से दी। दूरभाष के माध्यम से प्राप्त लोगों की समस्याओं व शिकायतों को नोट किया गया। साथ ही उनके निराकरण के उपाय बताए गए। मौके पर आत्मा के उप परियोजना निदेशक अमरेश कुमार ने भी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व खेती की तकनीकी जानकारियों को साझा किया। टेली कांफ्रेंसिंग के दौरान तोरपा प्रखंड के भूपेंद्र मांझी ने पूछा कि खाद-बीज विक्रेता के लिए प्रशिक्षण कैसे प्राप्त किया जा सकता है। इस पर जिला कृष पदाधिकारी ने बताया कि दिसंबर माह में खाद-बीज विक्रेता का प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाएगा, जिससे उन्हें भी जोड़ा जाएगा। कर्रा प्रखंड से सदानंद महतो ने पूछा कि उन्हें पॉली हाउस चाहिए, इसके लिए क्या करना होगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारी ने विवरण नोट कर इस संबंध में जिला उद्यान पदाधिकारी को सूचित कर दिया। कर्रा प्रखंड से द्वारिका महतो ने कहा कि उन्होंने पपीता की खेती 50 डिसमिल में की है, लेकिन फूल झड़ रहे हैं। इस पर पदाधिकारी ने संबंधित कीटनाशकों का समय-समय पर छिड़काव किए जाने के उपाय बताए। तोरपा प्रखंड के थेरू ने प्रश्न किया कि उन्हें ड्रिप सिचाई की व्यवस्था के लिए क्या प्रक्रिया करनी होगी। इस संबंध में उन्हें बताया गया कि वर्तमान में राज्यादेश प्राप्त नहीं हुआ है। प्राप्त होने के पश्चात आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

chat bot
आपका साथी