दिव्यांगों के बीच किया ट्राई साइकिल का वितरण

तोरपा प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को पांच दिव्यांगों के बीच समाज कल्याण विभाग की ओर से मिले व्हीलचेयर का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 10:43 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:43 PM (IST)
दिव्यांगों के बीच किया ट्राई साइकिल का वितरण
दिव्यांगों के बीच किया ट्राई साइकिल का वितरण

संसू, तोरपा-रनिया : तोरपा प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को पांच दिव्यांगों के बीच समाज कल्याण विभाग की ओर से मिले व्हीलचेयर का वितरण किया गया। व्हीलचेयरों का वितरण तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने किया। व्हीलचेयर पाने वाले दिव्यांगों में डोड़मा पंचायत के यदु महतो व सुखराम पहान, लतोली के अनास्तासिया तोपनो व बिरसा गुड़िया और बारकुली के कार्तिक बैठा शामिल हैं। मौके पर विधायक कोचे मुंडज्ञ ने कहा कि कार्यकर्ताओं से पता चला कि कुछ गरीब दिव्यांग व्यक्ति चलने फिरने में असमर्थ है। उनके परेशानियों को देखते हुए उपायुक्त व बीडीओ से बात कर अविलंब ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का कहा था। इसके बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए ट्राई साइकिल की व्यवस्था किया। मौके पर सीडीपीओ नीलम केरकेट्टा ने कहा कि अगर किसी पंचायत में कोई दिव्यांग है और उन्हें दिव्यांग यंत्र की आवश्यकता है तो वे उचित प्रमाण पत्र के साथ बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा कर दिव्यांग यंत्र ले सकते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजीव महतो, उपाध्यक्ष दिनेश कांशी, प्रखंड अध्यक्ष पुरेन्द्र मांझी, उमेश गोप, केशव कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

वहीं, रनिया प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी रनिया संदीप भगत ने खटंगा पंचायत अंतर्गत टंगरकेला गांव के 55 वर्षीय दिव्यांग कलीबर सिंह को व्हीलचेयर उपलब्ध कराया। कलिबर सिंह लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित होने के कारण चल फिर नहीं सकते हैं। कलिबर को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के अवसर पर निखिल कंडुलना, सीताराम नाग, कृष्णानंद सिंह, विश्वनाथ स्वांसी, बागुन साहू और बाल विकास विभाग रनिया के पुष्पा और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी रनिया के बीपीएम सुषमा मुंडा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी