किसानों के बीच बांटा गया मछली का जीरा

प्रखंड प्रशासन तथा प्रदान संस्था की ओर से मंगलवार को उन्नत किस्म की मछली की प्रजातियों के जीरा का वितरण किया गया। इस अवसर पर मत्स्यपालकों को प्रदान के रवि कुमार ने बताया कि इन उन्नत किस्म की मछलियों का विकास बहुत तेजी से होता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:35 PM (IST)
किसानों के बीच बांटा गया मछली का जीरा
किसानों के बीच बांटा गया मछली का जीरा

तोरपा : प्रखंड प्रशासन तथा प्रदान संस्था की ओर से मंगलवार को उन्नत किस्म की मछली की प्रजातियों के जीरा का वितरण किया गया। इस अवसर पर मत्स्यपालकों को प्रदान के रवि कुमार ने बताया कि इन उन्नत किस्म की मछलियों का विकास बहुत तेजी से होता है। उन्होंने डोभा या तालाब में मछली के जीरा को छोड़ने एवं मछली का पालन करने का तरीका बताया। साथ ही यह भी कहा कि मछली पालन से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। इस दौरान लगभग 126 छोटे व बड़े किसानों को दो करोड़ 56 लाख स्पोन जीरा का वितरण किया गया। मौके पर शशि कुमार सिंह व मत्स्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी