स्वतंत्रता सेनानी बलदेव मिश्र की पुण्यतिथि मनी

द्वितीय विश्वयुद्ध के योद्धा स्वतंत्रता सेनानी स्व. बलदेव मिश्र की 20वीं पुण्यतिथि बुधवार को उनके पैतृक आवास में मनायी गयी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:25 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:25 PM (IST)
स्वतंत्रता सेनानी बलदेव मिश्र की पुण्यतिथि मनी
स्वतंत्रता सेनानी बलदेव मिश्र की पुण्यतिथि मनी

खूंटी : द्वितीय विश्वयुद्ध के योद्धा स्वतंत्रता सेनानी स्व. बलदेव मिश्र की 20वीं पुण्यतिथि बुधवार को उनके पैतृक आवास में मनायी गयी। मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों समेत आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। खूंटी क्षेत्र में आरएसएस के संस्थापकों में से एक रहे बलदेव मिश्र का देहांत पांच अगस्त 2000 को हुआ था। संयोगवश पांच अगस्त को ही रामजन्म भूमि अयोध्या में मंदिर का शिलान्यास भी किया गया। अयोध्या में मंदिर निर्माण बलदेव मिश्र का बहुत बड़ा सपना था। पुण्यतिथि के दिन ही उनका सपना पूरा हुआ। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में बलदेव मिश्र की पत्नी दयमंती देवी, पुत्र राजकुमार मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र, पृथ्वीराज मिश्र, जयराज मिश्र, वेद प्रकाश मिश्र, पौत्र प्रशांत, रुबल, आशय, यू राज व आदीदेव आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी