रनिया में फसल प्रदर्शन सह फसल कटाई कार्यक्रम

प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनाई गाव में गुरुवार को पायोनियर बीज कंपनी कोर्टेवा एग्रीकल्चर की ओर से फसल कटाई दिवस का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:05 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:09 AM (IST)
रनिया में फसल प्रदर्शन सह फसल कटाई कार्यक्रम
रनिया में फसल प्रदर्शन सह फसल कटाई कार्यक्रम

रनिया : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनाई गाव में गुरुवार को पायोनियर बीज कंपनी कोर्टेवा एग्री साइंस के द्वारा फसल कटाई सह फसल प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए किया गया। इसमें पायोनियर 27 पी 37 और अन्य हाईब्रिड धान की कटाई कर तुलनात्मक दिखाया गया। पायोनियर 27 पी 37 हाईब्रिड व अन्य हायब्रिड में सबसे ज्यादा उपज देने वाला संकर धान साबित होते हुए छह क्विंटल प्रति एकड़ ज्यादा उपज प्राप्त हुई। मौके पर उपस्थित किसानों को पुरस्कृत कर मास्क का वितरण किया गया। इस बीच पीएचआइ के जिला प्रभारी संजीत कुमार ने किसानों को धान की खेती बेहतर तरीके से करने की विधि बताई, जिससे ज्यादा उपज प्राप्त कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके। मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी पवन कुमार सिंह, संदीप नाग, सचिन महतो, दुर्गा महतो, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार चौधरी एवं ग्रामीण किसान दीपक भुइया, सुशीला देवी व अनुमति तोपनो सहित अन्य ग्रामीण किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी