देश का संविधान सर्वोपरि है, सभी को मिलता है न्याय : न्यायाधीश

न्याय आप सभी के उत्थान के लिए है। महिलाएं अबला बनकर पुरुषों द्वारा शोषित होते आ रही हैं महिलाओं को अब जागरूक होकर पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चलना होगा। ये बातें झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एसएन पाठक ने कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 09:44 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 09:44 PM (IST)
देश का संविधान सर्वोपरि है, सभी को मिलता है न्याय : न्यायाधीश
देश का संविधान सर्वोपरि है, सभी को मिलता है न्याय : न्यायाधीश

संवाद सूत्र, कर्रा (खूंटी) : न्याय आप सभी के उत्थान के लिए है। महिलाएं अबला बनकर पुरुषों द्वारा शोषित होते आ रही हैं, महिलाओं को अब जागरूक होकर पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चलना होगा। ये बातें झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एसएन पाठक ने कहीं। वे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हाई स्कूल मैदान कर्रा में शनिवार को आयोजित विधिक जागरूकता सह सशक्तीकरण शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्रा मैदान में 90 प्रतिशत महिलाओं की उपस्थित महिला सशक्तीकरण जीता जागता उदाहरण है। यह झालसा द्वारा आयोजित कार्यक्रम है। जिसका मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा समेत कई जिलों में डायन कुप्रथा बहुत अधिक है। महिलाएं ही कुप्रथा को समाप्त कर सकती हैं। स्वयं का रोजगार के लिए बहुत से योजनाएं चल रही है। अपने अधिकार के लिए डीसी, एसपी व अन्य पदाधिकारियों से निर्भीक होकर मिलें।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यप्रकाश ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा की महान भूमि में आजादी के 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिला विधिक सेवा अध्यक्ष होने के नाते केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लोगों को अवगत कराया जाएगा। बिरसा मुंडा के क्षेत्र के युवाएं उनका पथ पर ना चलकर अफीम की जहरीली खेती करने में लगे हैं। पर, जिला पुलिस प्रशासन के अथक प्रयास के बाद मूरहू व अन्य जगहों पर लेमन ग्रास की खेती को बढ़ावा एवं कुटीर उद्योग लगाने का काम कर अच्छी पहल किया जा रहा है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एसएन पाठक, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यप्रकाश, उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त शशी रंजन ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन पुलिस अधिक्षक आषुतोष शेखर ने दिया।

कार्यक्रम में छऊ नृत्य, डायन कुप्रथा के अलावा कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय कर्रा की छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों की आंखों में आंसू भर आया। कलाकार छात्राओं ने बेहतर तरीके से भ्रूण हत्या के विषय में नाटक के मध्यम से बताया कि बेटी नहीं होगी तो संसार समाप्त हो जाएगा। बेटा शान है तो बेटी आन, बेटी ही देवी, दुर्गा, काली, और महाचंडी हैं। शिविर में करीब दो करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इसमें समाज कल्याण विभाग से कन्यादान, व्हीलचेयर आदि, आपूर्ति विभाग के ग्रीन राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मनरेगा के तहत जाब कार्ड के वितरण व जेएसएलपीएस की जोहार परियोजना के तहत एडवांस हार्वेस्टिग मार्केटिग फिशरी किट एवं लाह की खेती के लिए सहायता राशि की चेक व अन्य लाभों का वितरण किया गया। मौके पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न विद्यालयों में स्लोगन, निबंध व पेंटिग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रखंड व जिला के सभी विभागों द्वारा लगाया गया प्रदर्शनी स्टॉल का लोगों ने लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में जिला व प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारी, कर्मचारी के साथ लगातार हो रही बारिश के बावजूद भी बड़ी संख्या पर ग्रामीण शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी