सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति का गठन

प्रखंड अंतर्गत मरचा में गुरुवार को सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति का गठन किया गया। शिव मंदिर परिसर में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पुरानी कमेटी को भंगकर नई कमेटी का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:23 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 05:08 AM (IST)
सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति का गठन
सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति का गठन

तोरपा : प्रखंड अंतर्गत मरचा में गुरुवार को सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति का गठन किया गया। शिव मंदिर परिसर में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पुरानी कमेटी को भंगकर नई कमेटी का गठन किया गया।

नई कमेटी में सर्वसम्मति से छत्रपाल साहू को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं कोषाध्यक्ष शंभू केशरी, उपाध्यक्ष प्रकाश साहू व सचिव उपेंद्र मिश्र बने। साथ ही संदीप केशरी, सूरज कुमार, पुरुषोत्तम केशरी, प्रदीप केशरी, विष्णु मिश्रा, हरिहर दास, धनंजय केशरी, विशाल साहू, सतीश साहू, सुमित साहू, आशीष साहू, केशव साहू, आतांश साहू, मनीष कुमार, सचिन व अभिषेक साहू को कमेटी का सदस्य बनाया गया। इस दौरान बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरोना महामारी को देखते हुए मरचा में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए साधारण तरीके से पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस पर कमेटी के सभी सदस्यों तथा ग्रामीणों ने सहमति जताई।

chat bot
आपका साथी