कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन महज नाटक : भाजपा

ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन महज एक नाटक है। केंद्र की भाजपा सरकार ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दे दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:20 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:20 PM (IST)
कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन महज नाटक : भाजपा
कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन महज नाटक : भाजपा

जासं, खूंटी : ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन महज एक नाटक है। केंद्र की भाजपा सरकार ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दे दिया है। अब इसे राज्य सरकार किस प्रकार लागू करेगी यह अलग-अलग राज्य सरकार पर निर्भर करता है। उक्त बातें भाजपा के खूंटी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुपता ने कहीं। वे मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार में है और अपनी ही सरकार से धरना-प्रदर्शन कर मांग करना जनता को बेवकूफ बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप हो गया है। ट्रांसफर पोस्टिग का धंधा चला हुआ है, यहां हर दिन हत्या व लूट हो रही है और अपराधी खुलेआम घूम रहें हैं। भाजपा सरकार मेडिकल स्टूडेंट के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण दे चुकी है और भारत सरकार गरीब सवर्णों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दे रही है। अब झारखंड की कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार इसे कैसे लागू करे इस पर सोचे। पत्रकार वार्ता में जिला उपाध्यक्ष कैलाश राम, उपाध्यक्ष संजय साहू, मीडिया प्रभारी अनूप साहू, भीम साहू, गुलाब महतो आदि उपस्थित थे।

वहीं मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी खूंटी जिला की ओर से महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रंदय नाग की अगुवाई में सब्जी व फल विक्रेता महिलाओं को सम्मानित किया गया। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी संजय साहू, महिला मोर्चा महामंत्री सीमा देवी, महामंत्री सुलोचना देवी, पूनम देवी, अमृता देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी