कांग्रेसियों ने जलाए दीप, बांटे लड्डू

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय परिसर में बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास किए जाने के अवसर पर दीप जलाकर हर्ष व्यक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:32 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:32 PM (IST)
कांग्रेसियों ने जलाए दीप, बांटे लड्डू
कांग्रेसियों ने जलाए दीप, बांटे लड्डू

खूंटी : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय परिसर में बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास किए जाने के अवसर पर दीप जलाकर हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामकृष्णा चौधरी ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने ही सर्वप्रथम 1986 में राम जन्मभूमि का ताला खुलवाकर गर्भ गृह में पूजन करवाया था।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के बीच लड्डू बांटा गया। साथ ही कांग्रेसियों ने जय श्रीराम एवं राजीव गांधी अमर रहे का नारा बुलंद किया और कहा कि राम राज की स्थापना का आरंभ आज हुआ है। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश मिश्रा, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष विल्सन टोपनो, मनरेगा अध्यक्ष शशिकांत होरो, सेवादल जिलाध्यक्ष नरेश तिर्की, रवि मिश्रा, बैजनाथ मुंडा, सयूम अंसारी, पीटर मुंडू, देवेंद्र महतो, सुशील सांगा, अजय गुप्ता, बसंत प्रसाद समेत अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी