तपकरा में चला स्वच्छता अभियान

प्रखंड अंतर्गत तपकरा पंचायत में रविवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत महिला मंडल की सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:15 PM (IST)
तपकरा में चला स्वच्छता अभियान
तपकरा में चला स्वच्छता अभियान

तोरपा : प्रखंड अंतर्गत तपकरा पंचायत में रविवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत महिला मंडल की सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान मुस्कान महिला मंडल, फिजा महिला मंडल, मेहर महिला मंडल व फातिमा महिला मंडल की महिला सदस्यों ने मिलकर गांव की एक-एक गली में साफ-सफाई की।

वहीं वार्ड 6 की ग्राम पंचायत सदस्य निखहत परवीन की अगुवाई में साफ-सफाई कराई गई। इस दौरान अन्य ग्रामीणों ने भी फावड़ा व झाड़ू लगाकर गांव को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। कहा कि सफाई हमारे जीवन का एक हिस्सा है। हम अपने आसपास के वातावरण को साफ रखेंगे, तभी हम स्वस्थ जीवन-यापन कर सकते हैं। जरूरी नहीं कि हर काम सरकार या सरकारी कर्मचारी पर ही छोड़ा जाए। सफाई अभियान में जूही परवीन, तबस्सुम परवीन, सखीनां खातून, रुबना परवीन, फरजाना परवीन, रसीदा खातून, सीमा परवीन, कुरैशा खातून, शहनाज परवीन, नाजिया परवीन, रोशन परवीन, हाजरा खातून, शमीमा खातून व आयशा परवीन सहित कई महिलाओं का योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी