आज अपने-अपने घरों और मंदिरों में जलाएं दीपक : विहिप

आज अयोध्या में हो रहे श्रीराम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर विश्व हिदू परिषद ने क्षेत्र के लोगों से अपने-अपने घरों और मंदिरों में दीपक जलाने की अपील की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 09:08 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:39 AM (IST)
आज अपने-अपने घरों और मंदिरों में जलाएं दीपक : विहिप
आज अपने-अपने घरों और मंदिरों में जलाएं दीपक : विहिप

खूंटी : आज अयोध्या में हो रहे श्रीराम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर विश्व हिदू परिषद ने क्षेत्र के लोगों से अपने-अपने घरों और मंदिरों में दीपक जलाने की अपील की है। विहिप के जिलाध्यक्ष विनोद जायसवाल, नगर अध्यक्ष मुकेश जायसवाल और जिला सह मंत्री प्रियांक भगत ने कहा है कि सैकड़ों वर्षों से अयोध्या में प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली पर मंदिर बनाने के लिए हिदू समुदाय के लोग संघर्ष करते रहे हैं। इस संघर्ष में हजारों लोगों ने बलिदान दिया। आज सैकड़ों वर्ष बाद प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो रहा है। इससे करोड़ों देशवासियों सहित विदेशों में रहने वाले करोड़ों भारतीयों के दिल में अपूर्व उत्साह और उमंग हिलोरे मार रहा है। देश के लिए अपूर्व आनंद के इस क्षण में खूंटी के लोग अपने-अपने घरों में दीए जलाकर खुशी और आनंद के इस माहौल में अपनी सहभागिता निभाएं।

दूसरी ओर वर्ष 1990 और 1992 में अयोध्या में हुई कारसेवा और बाबरी ढांचा ध्वस्त करने की कार्रवाई में शामिल शहर के भोलानंद तिवारी, मदन मोहन गुप्ता, ज्योतिष भगत, बाल गोविद सिंह, रासबिहारी चौधरी व गणपत चौधरी आदि ने कहा कि देश के राजनीतिक माहौल के कारण वे कभी सोच भी नहीं सकते थे कि अपने जीवनकाल में वे राम मंदिर को बनते देख सकेंगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व से देश में राम मंदिर के पक्ष में जो माहौल तैयार किया उसी का प्रतिफल है कि मंदिर के घोर विरोधी रहे दल के लोग भी आज मंदिर निर्माण के पक्ष में बातें कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि आज कोरोनाकाल नहीं होता तो वे इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने अवश्य अयोध्या जाते। इन्होंने भी आम लोगों से घरों में दीपक जलाकर दिवाली मनाने की अपील की।

chat bot
आपका साथी