सड़क दुर्घटना में भाजयुमो जिलाध्यक्ष घायल
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनूप साहू बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनका इलाज रांची स्थित जगरनाथ हॉस्पिटल में किया जा रहा है।
खूंटी : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनूप साहू बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनका इलाज रांची स्थित जगरनाथ हॉस्पिटल में किया जा रहा है।
घटनाक्रम के मुताबिक वे बुधवार की दोपहर अपने घर से स्कूटी से गायत्री मंदिर गए थे। वहां से वापस लौटने के क्रम में सड़क पर एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के क्रम में वे स्कूटी समेत सड़क पर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए। दुर्घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें रांची स्थित जगरनाथ हॉस्पिटल में भर्ती कराया। एक्सरे कराए जाने के बाद पता चला कि उनके एक पैर में दो जगह फ्रैक्चर हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो और जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश भाला अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल लिया। साथ ही भगवान से प्रार्थना कर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।