उलिहातू में आजसू ने बिरसा को दी श्रद्धांजलि

खूंटी : भगवान बिरसा मुंडा की 143वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर खूंटी जिलांतर्गत बिरसा मुंडा के जन्मस्थल उलीहातू में आजसू कार्यकर्ताओं ने बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर जिलाध्यक्ष लोधा नायक, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो और आजसू नगर अध्यक्ष जयकांत कुमार कश्यप सहित कई आजसू कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की मूर्ति पर मालार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनकी जीवन गाथा पर चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:04 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 06:04 PM (IST)
उलिहातू में आजसू ने बिरसा को दी श्रद्धांजलि
उलिहातू में आजसू ने बिरसा को दी श्रद्धांजलि

खूंटी : भगवान बिरसा मुंडा की 143वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर खूंटी जिलांतर्गत बिरसा मुंडा के जन्मस्थल उलीहातू में आजसू कार्यकर्ताओं ने बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर जिलाध्यक्ष लोधा नायक, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो और आजसू नगर अध्यक्ष जयकांत कुमार कश्यप सहित कई आजसू कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की मूर्ति पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनकी जीवन गाथा पर चर्चा की।

जयकांत कुमार कश्यप ने कहा कि ऐसे महापुरुष की बदौलत ही झारखण्ड में सीएनटी और एसपीटी एक्ट का निर्माण हो पाया। आज हमारा जल, जंगल, जमीन सुरक्षित है। आज ऐसे महापुरुष को याद करने और उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में झारखंड ने देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में बेहतर मुकाम हासिल किया है।

लकड़ी तस्करों के पकड़े जाने के मामले में एसडीपीओ व पुलिस अधीक्षक दोनों का कहना है कि जांच-पड़ताल चल रही है। कागजात मंगवाए गए हैं। कागजातों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यदि लकड़ी अवैध होगी और पकड़े गए लोग पुलिस के जवान होंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी