भगवान बिरसा के बताए मार्ग पर चलें : घोष

खूंटी : अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के तत्वावधान में गुरुवार को संस्था के प्रांतीय कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। मौके पर महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:01 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 06:01 PM (IST)
भगवान बिरसा के बताए मार्ग पर चलें : घोष
भगवान बिरसा के बताए मार्ग पर चलें : घोष

खूंटी : अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के तत्वावधान में गुरुवार को संस्था के प्रांतीय कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। मौके पर महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष तपन कुमार घोष ने कहा कि आदिवासी युवा वर्ग को बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। भगवान बिरसा नशापान के विरोधी थे। उनका सपना था कि झारखंड अलग राज्य बने। आज उनके सपने को पूरा हुए 18 साल हो गए हैं। संगठन सचिव मनोज कुमार मंटू ने कहा कि आदिवासी युवा वर्ग को भगवान बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेने की जरूरत है। मौके पर रौशन कुमार, प्रदीप घोष, जितेंद्र पांडेय, प्रशांत कुमार, किशोर ठाकुर, मनोहर प्रकाश राम, राज ठाकुर, दीपक घोष, नेहरू महतो, मदन गोस्वामी, सोमा मुंडा, रवि लाल एवं किशोर गौंझू ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

chat bot
आपका साथी