तोरपा में लिए गए सभी सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव

तोरपा में लिए गए सभी सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:30 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:30 PM (IST)
तोरपा में लिए गए सभी सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव
तोरपा में लिए गए सभी सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव

तोरपा : रेफरल अस्पताल से कोविड-19 टेस्ट के लिए एक सप्ताह पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 352 सैंपल भेजे गए थे। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अलावा स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

डॉ. नागेश्वर मांझी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व तोरपा मेन रोड से एक पॉजिटिव मरीज मिला था। इसके बाद उसके आसपास के 100 मीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया था। साथ ही उसके घर के आसपास को सील कर कई लोगों के सैंपल लिए गए थे। साथ में और भी कई लोगों के सैंपल लिए गए थे। इन सबक रिपोर्ट गत मंगलवार की देर शाम आई, जिसमें सभी 352 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। जिस तरह से दूसरे राज्यों में फंसे लोगों का आना जारी है, वैसे में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा सतर्कता बरतना लाजिमी है। काफी संख्या में लोगों के सैंपल लगातार जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इसी कड़ी में तोरपा में भी विभिन्न जगहों से कोरोना की जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आने से बड़ी राहत मिली है। इसकी वजह यह है कि लोग स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की हिदायतों का पालन कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी