जमीन विवाद में दंपती की हत्या कर शव को जमीन में दफनाया, चार गिरफ्तार

खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र के बड़ा सालगा गांव में जमीन विवाद को लेकर दंपती की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 11:07 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 11:07 PM (IST)
जमीन विवाद में दंपती की हत्या कर शव को जमीन में दफनाया, चार गिरफ्तार
जमीन विवाद में दंपती की हत्या कर शव को जमीन में दफनाया, चार गिरफ्तार

खूंटी : खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र के बड़ा सालगा गांव में जमीन विवाद को लेकर दंपती की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को छिपाने की नीयत से जमीन में दफना दिया था। हत्या की घटना को चार सगे भाइयों (भतीजे) ने मिलकर विगत रविवार को ही अंजाम दिया है।

सनिका नाग 55 वर्ष व उनकी पत्नी 50 वर्षीय पती देवी को उनके चार सगे भतीजों ने ही कुल्हाड़ी व दाउली से वार कर हत्या कर दी। इसकी सूचना सायको थाना पुलिस को शुक्रवार को मिली। मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद सायको पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड की जांच शुरू की। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने चार हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि सनिका नाग के साले ने सायको थाना की पुलिस को लिखित आवेदन दिया कि उनकी दीदी व जीजा को बड़ा सालगा गांव के इंदी नाग, गोपाल नाग, मादी नाग और भगता मुंडा ने हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया है। सायको थाना पुलिस ने चारों आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इन सभी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। अपने बयान में जमीन-जायदाद का विवाद होने के कारण दोनों को टांगी (कुल्हाड़ी) और तोनो (दाउली) से मारकर हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से जमीन में गाड़ देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने चारों की निशानदेही पर शव को गांव के साधुवाडाडी के पास से जमीन खोदकर बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक टांगी और एक तोनो को भी बरामद किया है।

-----

इन्हें किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों में 22 वर्षीय गोपाल नाग, 24 वर्षीय इंदी नाग, 33 वर्षीय भगता मुंडा व 35 वर्षी मादी नाग शामिल हैं। छापेमारी करने वाली पुलिस टीम में सायको थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, सायको थाना के पुअनि चंद्रशेखर पिगुवा, पुअनि शशि प्रकाश और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी