आखिर दयनीय सड़क से कब निजात पाएंगे जामटोली-बिशुनपुर के लोग

राज्य में सड़कों का जाल बिछाए जाएंगे हर गांव को प्रखंड मुख्यालय से और हर प्रखंड को जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा लोगों को आवागमन की सुगम सुविधाए दी जाएंगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 10:30 PM (IST)
आखिर दयनीय सड़क से कब निजात पाएंगे जामटोली-बिशुनपुर के लोग
आखिर दयनीय सड़क से कब निजात पाएंगे जामटोली-बिशुनपुर के लोग

जागरण संवाददाता, खूंटी : राज्य में सड़कों का जाल बिछाए जाएंगे, हर गांव को प्रखंड मुख्यालय से और हर प्रखंड को जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा, लोगों को आवागमन की सुगम सुविधाए दी जाएंगी। ऐसी घोषणाएं हमेशा से होती रही है। ऐसी घोषणाएं हर जगह धरातल पर नहीं उतरती हैं। वर्तमान में भी कई ऐसे गांव हैं जहां सड़क तो है पर दयनीय स्थिति में। पक्की सड़क के अभाव में कच्ची सड़कों पर बरसात के दिनों में लोग कठिनाइयों के साथ सफर करते हैं। जिला मुख्यालय खूंटी से करीब 15 किलोमीटर दूर एक ऐसी ही सड़क है। उक्त सड़क मुरहू प्रखंड के जामटोली और तोरपा प्रखंड के बिशुनपुर को जोड़ती है। दोनों प्रखंड के गांवों को जोड़ने वाली सड़क करीब डेढ़ किलोमीटर तक दयनीय स्थिति में है। उक्त स्थान पर सड़क का निर्माण अबतक नहीं हो सका है। दोनों छोर पर पक्की सड़क है। पक्की सड़क के बीच डेढ़ किलोमीटर का खस्ताहाल कच्ची सड़क राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। बरसात के दिनों में लोगों को उक्त सड़क पर चलना कठिनाईयों से भरा रहता है, खासकर विद्यार्थियों को। ग्रामीण कह रहे हैं कि आखिर उन्हें इस खस्ताहाल सड़क से निजात कब मिलेगी। सड़क के जीर्णोद्धार की राह ताकते लोगों की आंखे पथरा गई है।

---

इस सड़क का मामला विभिन्न मंचों पर कई बार उठा। एक बार इसका टेंडर भी निकला और रद भी हो गया। इस सड़क से होकर विद्यार्थी आंगनवाड़ी और बिचना स्कूल जाते हैं। बरसात के दौरान कीचड़ और सड़क पर बनने वाले गड्ढों के कारण कई बार साइकिल से गिर भी जाते हैं और उन्हें चोट भी लगती। स्कूल का यूनिफार्म भी खराब हो जाता है। आखिर क्यों ऐसा हुआ कि सड़क बनाने के लिए टेंडर निकला और उसे रद कर दिया गया।

- प्रभुदान थेनूस तोपनो

---

उक्त सड़क के दयनीय स्थिति में होने के कारण वाहन से सफर करने के लिए लोगों को चार किलोमीटर अधिक दूरी तय करना पड़ता है। इससे समय और पेट्रोल दोनों ही बर्बाद होता है। साइकिल से आवागमन करने वाले लोग इसी खस्ताहाल रास्ते पर चलते हैं। यह सड़क मुरहू को तोरपा प्रखंड से जोड़ती है। उक्त सड़क पर क्षेत्र के करीब आठ गांवों के लोग आवागमन करते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण नहीं कराना समझ से परे है।

- नंदलाल मांझी

chat bot
आपका साथी