आदिवासी छात्रसंघ ने बिरसा को किया नमन

खूंटी : आदिवासी छात्रसंघ के तत्वावधान में गुरुवार को बिरसा कॉलेज में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। सुबह 10 बते कदमा, कमंता तथा महुवाटोली के पहनों द्वारा संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना किए जाने के बाद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:03 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 06:03 PM (IST)
आदिवासी छात्रसंघ ने बिरसा को किया नमन
आदिवासी छात्रसंघ ने बिरसा को किया नमन

खूंटी : आदिवासी छात्रसंघ के तत्वावधान में गुरुवार को बिरसा कॉलेज में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। सुबह 10 बजे कदमा, कमंता तथा महुवाटोली के पहनों द्वारा संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना किए जाने के बाद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर बिरसा कॉलेज परिसर में स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा की खराब स्थिति को देखकर वक्ताओं ने रोष प्रगट किया। नाराजगी जताते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से मूर्ति जर्जर हो गई है। छात्रसंघ जिलाध्यक्ष दुबराज मुंडा ने कहा कि आज जहां सरकार भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मना रही है, वहीं गया मुंडा के वंशजों की उपेक्षा की गई। यहां के सांसद व मंत्री ने आदिवासी होते हुए आदिवासियों का ही शोषण किया है। सरकार गया मुंडा काम्प्लेक्स बनवा सकती है, पर गया मुंडा के वंशजों को नौकरी नहीं दे सकती है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को छात्रसंघ टूटने नहीं देगा। मौके पर शंकर मुंडा, कॉलेज छात्रसंघ समिति के अध्यक्ष भुनेश्वर मुंडा, सचिव मरियम सोय, शबनम गुड़िया, जीवंती सोरेंगे व नेता तोपनो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी