जिले में मिले 63 संक्रमित, 16 हुए स्वस्थ

जिले में शुक्रवार को 63 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 63 संक्रमितों में सर्वाधिक 56 खूंटी के हैं। एक कर्रा और तीन-तीन संक्रमित तोरपा तथा अड़की प्रखंड के हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:36 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:06 AM (IST)
जिले में मिले 63 संक्रमित, 16 हुए स्वस्थ
जिले में मिले 63 संक्रमित, 16 हुए स्वस्थ

खूंटी : जिले में शुक्रवार को 63 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 63 संक्रमितों में सर्वाधिक 56 खूंटी के हैं। एक कर्रा और तीन-तीन संक्रमित तोरपा तथा अड़की प्रखंड के हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1357 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दूसरी ओर शुक्रवार को डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती 16 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। स्वस्थ हुए संक्रमितों में 12 खूंटी और चार तोरपा के हैं। शुक्रवार को इन सभी को कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 1097 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं वर्तमान में 257 सक्रिय मरीज हैं।

chat bot
आपका साथी