जिले में मिले 50 कोरोना संक्रमित, संख्या हुई 1434

जिले में सोमवार को 50 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 50 संक्रमितों में सर्वाधिक 21 संक्रमित अड़की प्रखंड के हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:15 AM (IST)
जिले में मिले 50 कोरोना संक्रमित, संख्या हुई 1434
जिले में मिले 50 कोरोना संक्रमित, संख्या हुई 1434

खूंटी : खूंटी जिले में सोमवार को 50 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 50 संक्रमितों में सर्वाधिक 21 संक्रमित अड़की प्रखंड के हैं। इसके अतिरिक्त तोरपा प्रखंड के 19, मुरहू के आठ, कर्रा के पांच तथा खूंटी व रनिया प्रखंड के तीन-तीन संक्रमित हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1434 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डाक्टर प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती खूंटी का एक संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गया। सोमवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसे मिलाकर अब तक जिले में 1098 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 332 सक्रिय मरीज हैं।

chat bot
आपका साथी