435 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, मिले 76 संक्रमित, एक की मौत

कोरोना वायरस से जंग में शुक्रवार को जिले के 435 लोगों ने विजय प्राप्त की है। जिले में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में एक साथ संक्रमित वायरस से स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ होने वालों में खूंटी से 275 संक्रमित शामिल हैं। जबकि मुरहू से 59 कर्रा से 58 तोरपा से 36 अड़की से छह और रनिया से एक संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। वहीं शुक्रवार को कोरोना वायरस की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। बड़ी तादाद में संक्रमितों के स्वस्थ होने पर तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को शुक्रवार को ब्रेक सा लग गया। इसी बीच शुक्रवार को खूंटी जिले में जांच के दौरान 76 सक्रिय संक्रमित मिले है। इसके साथ ही जिले में कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1069 हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 10:00 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 10:00 PM (IST)
435 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, मिले 76 संक्रमित, एक की मौत
435 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, मिले 76 संक्रमित, एक की मौत

खूंटी : कोरोना वायरस से जंग में शुक्रवार को जिले के 435 लोगों ने विजय प्राप्त की है। जिले में यह पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में एक साथ संक्रमित वायरस से स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ होने वालों में खूंटी से 275 संक्रमित शामिल हैं। जबकि मुरहू से 59, कर्रा से 58, तोरपा से 36, अड़की से छह और रनिया से एक संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। वहीं, शुक्रवार को कोरोना वायरस की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। बड़ी तादाद में संक्रमितों के स्वस्थ होने पर तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को शुक्रवार को ब्रेक सा लग गया। इसी बीच शुक्रवार को खूंटी जिले में जांच के दौरान 76 सक्रिय संक्रमित मिले है। इसके साथ ही जिले में कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1069 हो गया है। जिले में अबतक कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में 3789 लोग आ चुके हैं। इनमें 2383 पुरुष और 1406 महिला संक्रमित शामिल हैं। वहीं, संक्रमण से 2704 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें 1724 पुरुष और 980 महिला शामिल हैं। शुक्रवार को मिलने वाले 76 सक्रिय संक्रमितों में सबसे अधिक खूंटी में 40, तोरपा में 22, कर्रा में सात, मुरहू में तीन, और अड़की में चार मामले मिले हैं। शुक्रवार को रनिया में एक भी सक्रिय संक्रमित नहीं मिला है।

----

304 को लगा टीका, 886 सैंपलों की हुई जांच

कोरोना वायरस से बचाव को लेकर चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान शुक्रवार को जिले में 304 लोगों को टीका लगाया गया। जिले के 44 स्थानों में टीकाकरण के लिए शिविर लगाया गया था। टीकाकरण केंद्रों में 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया गया। आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ सीधे टीकाकरण केंद्र पहुंचकर योग्य व्यक्ति टीका लगा सकता है। वहीं, शुक्रवार को कुल 886 सैंपलों की जांच की गई। इनमें खूंटी के 172, मुरहू के 233, कर्रा के 120, अड़की के 80, रनिया के 54 और तोरपा के 227 सैंपल शामिल है। शुक्रवार तक जिले में कुल एक लाख 40 हजार 447 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी