मिहिजाम-चित्तरंजन के मैदानों में योगाभ्यास

संवाद सूत्र मिहिजाम (जामताड़ा) सोमवार सुबह क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:10 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:10 PM (IST)
मिहिजाम-चित्तरंजन के मैदानों में योगाभ्यास
मिहिजाम-चित्तरंजन के मैदानों में योगाभ्यास

संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा) : सोमवार सुबह क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, मंदिर परिसरों व घरों में लोगों ने योगाभ्यास किया। रेलनगरी चित्तरंजन के ओवल मैदान सहित विभन्न खेल मैदानों में लोगों ने योग कर स्वयं के साथ लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया। मिहिजाम शहर के कानगोई स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में स्थानीय लोगों ने योगाभ्यास किया। क्षेत्र के फुटबाल मैदान में समूह में एकत्रित होकर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए व्यायाम कर योग दिवस मनाया।

chat bot
आपका साथी