योग से बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

संवाद सूत्र बिदापाथर (जामा) सोमवार को बिदापाथर थाना क्षेत्र के बांदो गांव में भाजपा के जिला उप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:26 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:26 PM (IST)
योग से बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता
योग से बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

संवाद सूत्र बिदापाथर (जामा) : सोमवार को बिदापाथर थाना क्षेत्र के बांदो गांव में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, सुगनीवासा गांव में भाजपा नेता अविता हांसदा और धावा गांव में अजीत यादव ने आसपास के परिवार के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किया। अभय सिंह ने कहा कि योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इससे हम जल्द बीमार नहीं होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना योगाभ्यास करना चाहिए।

इधर, कुंडहित के मध्य विद्यालय रसुनपुर परिसर व शालुका बजरंगबली मंदिर परिसर में लोगों ने योगाभ्यास किया। रसुनपुर विद्यालय में योगगुरु उत्तम मौनी बाबा ने लोगों विभिन्न योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग मानव जीवन के लिए एक बहुत ही सरल व सटीक उपाय है। प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार घोष ने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए योग दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों से प्रतिदिन सुबह उठकर घरों में ही योगाभ्यास करने को कहा। इस अवसर पर सुशांत पातर, अरूप मंडल, गोपीनाथ बाउरी, मिठुन बाउरी समेत विद्यार्थी उपस्थित थे।

इधर शालुका बजरंगबली मंदिर में भाजपा कुंडहित मंडल अध्यक्ष सजल दास और पूर्व कृषिमंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया।

chat bot
आपका साथी