योग से ही रहेंगे निरोग, नियमित करें अभ्यास

संवाद सूत्र करमाटांड़ (जामताड़ा ) प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शारीरिक दूरी का अनुप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:14 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:14 PM (IST)
योग से ही रहेंगे निरोग, नियमित करें अभ्यास
योग से ही रहेंगे निरोग, नियमित करें अभ्यास

संवाद सूत्र, करमाटांड़ (जामताड़ा ): प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए लोगों ने योगाभ्यास किया। कई लोगों ने घरों में ही अपने परिवार के साथ योग कर लोगों को निरोग रहने का संदेश दिया। स्थानीय विधायक रंधीर कुमार सिंह अपने आवास पर योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास काफी महत्वपूर्ण है, लोगों को प्रतिदिन योग करना चाहिए। स्वस्थ शरीर के लिए योग अति आवश्यक है। करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के सियाटांड़ गांव सहित विभिन्न जगहों पर लोगों ने योगाभ्यास किया।

इधर, फतेहपुर में भाजपाइयों ने अपने घरों में योगाभ्यास किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंगुठिया में पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से हवन पूजा किया गया। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी हेमंत कुमार ने योगाभ्यास कराया। कहा कि योग करने से लोग निरोग होता है। मौके पर प्रमुख किरण कुमारी बेसरा, वसंत कुमार, सुषमा प्रियदर्शनी, मनोज गोस्वामी, प्रमोद गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी