मेहनत करें तो निश्चित मिलेगी कामयाबी

कुंडहित/बिदापाथर शनिवार को कुंडहित थाना प्रभारी दीपक ठाकुर स्थानीय सामुदायिक पुस्तका

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:17 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:17 PM (IST)
मेहनत करें तो निश्चित मिलेगी कामयाबी
मेहनत करें तो निश्चित मिलेगी कामयाबी

कुंडहित/बिदापाथर : शनिवार को कुंडहित थाना प्रभारी दीपक ठाकुर स्थानीय सामुदायिक पुस्तकालय में बच्चों को न केवल कोविड उचित व्यवहार की शिक्षा दिया बल्कि कक्षा से संबंधित पाठ भी पढ़ाया। मौके पर थाना प्रभारी ने बच्चों को जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा एक अनमोल रतन है। शिक्षा कभी खत्म नहीं होता है। इसे जितना भी खर्च करो उतना ही बढ़ता है। कहा कि मन लगाकर पढ़ो तो एक दिन कामयाबी जरूर हाथ लगेगी। सरकार ने प्रखंड के सभी पंचायतों में गरीब बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए सामुदायिक पुस्तकालय खोल दी है, ताकि गरीब बच्चो को पुस्तकालय से ज्ञान प्राप्त हो सके। उन्होंने बच्चों को ग्रुप बनाकर शिक्षा प्राप्त करने को कहा। ग्रुप बनाकर शिक्षा प्राप्त करने से ज्ञान में अभिवृद्धि होती है। थाना प्रभारी ने कहा कि सुबह सात बजे से आठ बजे तक अधिक से अधिक बच्चे पहुंचे तो अंग्रेजी, विज्ञान, गणित आदि विषयों की जानकारी दे सकूंगा। वहीं मौजूद मुखिया विमला हांसदा को सामुदायिक पुस्तकालय में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने को कहा गया, ताकि गरीब बच्चे शिक्षा प्राप्त कर सकें। मौके पर सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

वहीं बिदापाथर थाना प्रभारी भाष्कर झा ने बिदापाथर को गांव स्थित सामुदायिक पुस्तकालय में बच्चों को पढ़ाने पहुंचे। थाना प्रभारी भाष्कर झा ने शिक्षक बनकर बच्चों के पठन-पाठन की कमान संभालते हुए पुस्तकालय से होनेवाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। कहा कि पुस्तकालय से गरीब बच्चे भी अब सभी प्रकार के पुस्तक का लाभ लेकर विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। उन्होंने बच्चों से बारी-बारी से सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछा। बच्चों ने उसका समुचित उत्तर भी दिया। बच्चों से कहा कि अनुशासन बनाए रखें, थाना परिवार आपके साथ है। मौके पर धनंजय गोराई, भाष्कर मंडल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी