काम नहीं मिलने पर महिलाओं का प्रदर्शन

जामा : जामा प्रखंड की लगला पंचायत के बैसा में संसद निधि से बने स्वास्थ्य उप केंद्र भवन में चल रही ईएसएएफ कंपनी में साक्षात्कार देने के बाद भी काम नहीं मिलने पर महिलाओं ने शनिवार को कंपनी के मुख्य द्वार पर धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 12:26 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 12:26 PM (IST)
काम नहीं मिलने पर महिलाओं का प्रदर्शन
काम नहीं मिलने पर महिलाओं का प्रदर्शन

जामा : जामा प्रखंड की लगला पंचायत के बैसा में संसद निधि से बने स्वास्थ्य उप केंद्र भवन में चल रही ईएसएएफ कंपनी में साक्षात्कार देने के बाद भी काम नहीं मिलने पर महिलाओं ने शनिवार को कंपनी के मुख्य द्वार पर धरना दिया।

इन महिलाओं का कहना है कि प्रशासन के सहयोग से रोजगार सृजन एवं कुटीर उद्योग संचालित करने के लिए कंपनी ने बांस से सामग्री तैयार की जाती है। कंपनी द्वारा कामगारों की बहाली के लिए साक्षात्कार लिया गया था। पूर्व के कामगार को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया था, लेकिन साक्षात्कार के बाद स्थानीय लोगों को लेने से इंकार कर दिया गया है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि हम लोग पहले से ही काम कर रहे थे। बीच में काम बंद होने के बाद फिर से चालू हुआ। जब काम के लिए कंपनी में गए तो कहा गया कि बहाली के लिए खबर की जाएगी। कहा कि काम के लिए साक्षात्कार दिया तो फिर भी काम नहीं दिया। उद्घाटन के समय सांसद द्वारा कहा गया था कि जब भी उद्योग चालू होगा तो बहाली मे स्थानीय दलित एवं आदिवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। लेकिन अब इंकार किया जा रहा है। महिलाओं ने पुन: काम पर रखने की मांग की है।

इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं में मीना देवी, मुनी देवी, सुनीता देवी, ¨रकू देवी, मुनि सोरेन, पार्वती देवी, सावित्री देवी, गुड़िया देवी, मूíत देवी आदि शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी