विषैले जीव के काटने से महिला बेसुध

नारायणपुर (जामताडा़) नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह वन गांव की एक महिला को किसी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:03 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:03 PM (IST)
विषैले जीव के काटने से महिला बेसुध
विषैले जीव के काटने से महिला बेसुध

नारायणपुर (जामताडा़) : नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह वन गांव की एक महिला को किसी विषैले जीव ने काट लिया। जिससे महिला के हाथ में जलन व खुजली होने लगी। घटना सोमवार की सुबह आठ बजे की है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह-वन गांव के अर्जुन दास की पत्नी 30 वर्षीय नेहा देवी अपने घर के बाड़ी में दातून तोड़ रही थी। इसी क्रम में उसे किसी विषैले जीव ने काट लिया। विषैले जीव के काटने के बाद उक्त महिला के हाथों में जलन होने लगी और वह मूर्छित हो गई। महिला के पति ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में लाकर भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों के द्वारा उक्त महिला का उपचार किया गया।

chat bot
आपका साथी