नावाडीह में छत से गिरकर महिला घायल

नारायणपुर (जामताड़ा) नारायणपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में छत से गिर जाने से एक मि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:49 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:49 PM (IST)
नावाडीह में छत से गिरकर महिला घायल
नावाडीह में छत से गिरकर महिला घायल

नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में छत से गिर जाने से एक महिला घायल हो गई। घटना रविवार सुबह आठ बजे की है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के भरत पंडित की पत्नी 46 साल की निमिया देवी अपने घर की छत के ऊपर गोईठा सुखाने के लिए चढ़ रही थी। इसी क्रम में अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह छत से नीचे गिर गई। घटना के बाद घायल महिला को उनके स्वजनों ने इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती करवाया। नारायणपुर सीएचसी में घायल महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार को लेकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि चक्कर आने के कारण महिला का संतुलन बिगड़ा होगा।

chat bot
आपका साथी