बाइक के धक्के से महिला घायल

नारायणपुर (जामताड़ा) नारायणपुर-करमदाहा मुख्य मार्ग पर महतो तालाब के पास बाइक के धक्के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:26 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:26 PM (IST)
बाइक के धक्के  से महिला घायल
बाइक के धक्के से महिला घायल

नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर-करमदाहा मुख्य मार्ग पर महतो तालाब के पास बाइक के धक्के से एक महिला घायल हो गई। घटना रविवार की सुबह 11:30 बजे की है। बाइक चालक की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह ग्रामवासी के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के महतोडीह के सुखदेव दास की पत्नी 38 वर्षीय आशा देवी के रूप में हुई है। बाइक चालक कोरीडीह से नारायणपुर बाजार जा रहे थे। वहीं आशा देवी बाजार से अपने घर लौट रही थी। संतुलन बिगड़ने के कारण तालाब के पास बाइक चालक ने महिला को जोरदार ठोकर मार दिया। इससे गिरकर महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को उपचार के लिए नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को बेहतर उपचार के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। नारायणपुर थाना क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है।

chat bot
आपका साथी