दूसरों का गला तर करने वाला टंकी बना प्यासा

मंत्री से कहा कि जलमीनार बनने के बाद कभी भी लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा है। कहा कि कई बार आश्वासन दिया गया पर स्थिति ज्यों कि त्यों हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 08:32 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:32 PM (IST)
दूसरों का गला तर करने वाला टंकी बना प्यासा
दूसरों का गला तर करने वाला टंकी बना प्यासा

नारायणपुर (जामताड़ा) : झारखंड सरकार में पीएचईडी मंत्री मिथिलेश ठाकुर से शनिवार को रांची में मिलकर नारायणपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता सलीम अंसारी व जामताड़ा के विनोद क्षत्रिय ने नारायणपुर ब्लॉक प्रांगण में बंद पड़ी जलमीनार से जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की। मंत्री से कहा कि जलमीनार बनने के बाद कभी भी लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा है।

कहा कि कई बार आश्वासन दिया गया पर स्थिति ज्यों कि त्यों हैं। लोगों ने विभागीय मंत्री से इस दिशा में पहल करने की मांग की है ताकि लोगों को आसानी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। बारह वर्ष पूर्व बनी थी जलमीनार : नारायणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रांगण में 12 वर्ष पूर्व बनाई गई जलमीनार से पानी सप्लाई शुरू नहीं हो सका। वित्तीय वर्ष 2007-08 में पीएचईडी द्वारा 88 लाख रुपये की लागत से 50 हजार गैलन क्षमता वाली जलमीनार का निर्माण करवाया गया था। रजिया नदी में लोहारंग के पास इसके लिए गैलरी भी बनाई थी। जलमीनार बनने के बाद कुछ सार्वजनिक स्थानों पर नल से पानी भी आने लगा। परंतु इसी बीच गोविदपुर-साहेबगंज हाईवे निर्माण कार्य आरंभ होने के कारण पानी सप्लाई के लिए बिछाया गया पाइप उखाड़ दिया गया जिससे व्यवस्था बाधित हो गई। एक बार जो व्यवस्था बाधित हुई फिर इसे आरंभ करने की दिशा में पहल नही हो सकी। सड़क के जमीन पर पाइप बिछाने को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग एवं पीएचईडी विभाग में सहमति नही बन पा रही थी। बाद में सहमति बनी तथा पिछले वर्ष अप्रैल माह से पाइप बिछाने का कार्य आरंभ हुआ। पुन: बाइप बिछाकर मोटर रिपेयरिग का कार्य हो गया है। फिर भी पानी घरों तक नहीं पहुंच सका। मंत्री जी ने किया था उद्घाटन : झारखंड सरकार के तत्कालिन पीएचईडी मंत्री जलेश्वर महतो ने जलमीनार निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास किया था तथा दो वर्ष में निर्माण कार्य पूर्ण कर पानी सप्लाई का लक्ष्य रखा गया था जो नही हो पाया। जलापूर्ति आरंभ होने से नारायणपुर के अलावा दलदला, पराठ, ठेकबहियार, बावनबीघा, कोल्हरिया, नतूनडीह के लोगों को लाभ मिलेग।

chat bot
आपका साथी