बारिश से नारायणपुर में जलजमाव की समस्या बढ़ी

नारायणपुर (जामताड़ा) क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:54 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:54 PM (IST)
बारिश से नारायणपुर में जलजमाव की समस्या बढ़ी
बारिश से नारायणपुर में जलजमाव की समस्या बढ़ी

नारायणपुर (जामताड़ा) : क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग घरों में रहने को विवश हैं। राजकीय कृत मध्य विद्यालय नारायणपुर, बजरंग चौक, चैनपुर, महतोडीह समेत अन्य स्थानों मे जलजमाव से लोगों की समस्या बढ़ गई है। बारिश के कारण कृषि कार्य भी अवरुद्ध हुआ है। लगातार बारिश के किसान धान रोपाई का कार्य नहीं कर पा रहे हैं। वहीं बारिश के कारण बाजारों में भी वीरानी छाई रही। क्षेत्र के खेत, ताल-तलैया पानी से लबालब भर गए हैं। महतो तालाब भरने के कारण मछली बाहर निकल गई जिसे लोगों ने नीचे खेतों में उतरकर पकड़ा। बारिश के कारण 33000 केवीए में खराबी के चलते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई है। शुक्रवार को दस बजे विद्युत आपूर्ति ठप हुई। समाचार प्रेषण तक विद्युत आपूर्ति बाधित ही थी। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों के समक्ष समस्या और बढ़ गई है। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेंद्र सिंह ने कहा कि 29 जुलाई को 78.6 मिली मीटर बारिश हुई है। 30 जुलाई के बारिश का आकलन 31 जुलाई को होगा। इस वर्ष जुलाई माह में औसत से अधिक बारिश हुई है।

chat bot
आपका साथी