पोषक क्षेत्र की मरीज रहने पर सहिया प्रसव कक्ष या प्रसूता वार्ड में भ्रमण करें

जामताड़ा बुधवार को सिविल सर्जन डा. एसके मिश्र ने अस्पताल उपाधीक्षक डा. चंद्रशेखर आजाद जिला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:28 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:28 PM (IST)
पोषक क्षेत्र की मरीज रहने पर सहिया प्रसव कक्ष या प्रसूता वार्ड में भ्रमण करें
पोषक क्षेत्र की मरीज रहने पर सहिया प्रसव कक्ष या प्रसूता वार्ड में भ्रमण करें

जामताड़ा : बुधवार को सिविल सर्जन डा. एसके मिश्र ने अस्पताल उपाधीक्षक डा. चंद्रशेखर आजाद, जिला मलेरिया पदाधिकारी डा. डीसी मुंशी के साथ सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डो का भ्रमण कर निरीक्षण किया। सबसे पहले निरीक्षण टीम प्रसव कक्ष पहुंची। इसके बाद प्रसूता वार्ड, सिजेरियन वार्ड का निरीक्षण हुआ। निरीक्षण के क्रम में दो सहिया प्रसव कक्ष व प्रसूता वार्ड में भ्रमण करती दिखीं। जब निरीक्षण टीम के पदाधिकारी ने उक्त सहिया से पूछा कि आपका कोई गर्भवती या प्रसूता महिला भर्ती है क्या, तो सहिया ने बताया कि नहीं हम गर्भवती महिला को ओपीडी में दिखाने के लिए लाए थे। सहिया से सिविल सर्जन ने कहा अब सदर अस्पताल का नियमित निरीक्षण होगा। पोषक क्षेत्र के मरीज प्रसव कक्ष या पशुता वार्ड में भर्ती हो तो संबंधित सहिया अस्पताल के उक्त वार्ड में रहें अन्यथा अस्पताल में न रहे।

बताया कि अस्पताल में कतिपय सैय्या मरीज को प्रेरित कर सदर अस्पताल से सिजेरियन के लिए निजी अस्पताल ले जा रहे हैं। इस कार्य पर पूर्ण नियंत्रण लाना है। मौके पर सफाई कर्मियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। सिविल सर्जन प्रसूता वार्ड व सीजेरियन वार्ड में भर्ती महिला प्रसूता से पूछा उपचार के एवज में कोई राशि की मांग करता है क्या, तो मरीजों ने कहा की नहीं। सिविल सर्जन ने कहा कि यहां सभी सुविधा व दवा निश्शुल्क उपलब्ध है। सदर अस्पताल में और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मरीजों को मिले, इसे लेकर अस्पताल उपाधीक्षक के साथ कई समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ।

chat bot
आपका साथी