नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत

नारायणपुर (जामताड़ा) प्रखंड के रामनगर में शनिवार को ट्रांसफॉर्मर में विद्युत आपूर्ति आरंभ होने से लाभुकों को राहत मिली है। बताते चलें कि पिछले एक पखवारा से ट्रांसफॉर्मर खराब रहने के कारण रामनगर के उपभोक्ता अंधेरे में थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 05:24 PM (IST) Updated:Sun, 08 Mar 2020 06:21 AM (IST)
नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत
नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत

नारायणपुर (जामताड़ा) : प्रखंड के रामनगर में शनिवार को ट्रांसफॉर्मर में विद्युत आपूर्ति आरंभ होने से लाभुकों को राहत मिली है। बताते चलें कि पिछले एक पखवारा से ट्रांसफॉर्मर खराब रहने के कारण रामनगर के उपभोक्ता अंधेरे में थे। इस संबंध में विभाग को सूचना दिए जाने के बाद गांव में ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करवाया गया। इसके बाद शनिवार से गांव में विद्युत आपूर्ति आरंभ हो गई। यहां बताते चलें कि पूर्व में रामनगर में 65केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था जो खराब हो गया था। अब विभाग द्वारा रामनगर में 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करवाया गया है। रामनगर गांव के लोगों ने विभाग को धन्यवाद दिया है।

chat bot
आपका साथी