जामताड़ा में कोरोना के बढ़ने से गांव हो रहा लॉकडाउन

बिदापाथर (जामताड़ा) बीते दिन जिले के कुंडहित प्रखंड में एक युवक में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोरोना वायरस जैसे महामारी को लेकर लोग अपने-अपने गांव में लॉकडाउन की सख्ती से पालन करने में सक्रियता दिखा रहे हैं। फतेहपुर के लालूडीह दुमदुमी गांव के लोगों ने अपने-अपने गांव की सड़क पर बांस से घेराबंदी कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Apr 2020 05:19 PM (IST) Updated:Wed, 29 Apr 2020 05:19 PM (IST)
जामताड़ा में कोरोना के बढ़ने से गांव हो रहा लॉकडाउन
जामताड़ा में कोरोना के बढ़ने से गांव हो रहा लॉकडाउन

बिदापाथर (जामताड़ा) : बीते दिन जिले के कुंडहित प्रखंड में एक युवक में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोरोना वायरस जैसे महामारी को लेकर लोग अपने-अपने गांव में लॉकडाउन की सख्ती से पालन करने में सक्रियता दिखा रहे हैं। फतेहपुर के लालूडीह, दुमदुमी गांव के लोगों ने अपने-अपने गांव की सड़क पर बांस से घेराबंदी कर दी है। बाहरी लोगों को गांव में प्रवेश करने से मना कर दिया गया है। लॉकडाउन का बैरिकेड गांव के दोनों छोर पर है। बैरिकेड में लिखा गया है कि अनजान लोगों का गांव में प्रवेश निषेध है। लोग शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी