कोरोना से बचाव को गांव हो रहा सैनिटाइज

बिदापाथर (जामताड़ा) कोरोना जैसे वैश्विक महामारी संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न पंचायतों के गांव में सैनिटाइज किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत पालाजोरी पंचायत के पालाजोरी व सुगनीवासा गांव में मुखिया सोनामती टुडू की देख-रेख में सैनिटाइज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Apr 2020 05:55 PM (IST) Updated:Thu, 30 Apr 2020 05:55 PM (IST)
कोरोना से बचाव को गांव हो रहा सैनिटाइज
कोरोना से बचाव को गांव हो रहा सैनिटाइज

बिदापाथर (जामताड़ा) : कोरोना जैसे वैश्विक महामारी संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न पंचायतों के गांव में सैनिटाइज किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत पालाजोरी पंचायत के पालाजोरी व सुगनीवासा गांव में मुखिया सोनामती टुडू की देख-रेख में सैनिटाइज किया गया। मुखिया सोनामती टुडू ने बताया कि पंचायत में सैनिटाइज कार्य जारी है सभी सार्वजनिक स्थल, गांव के चापाकल के आसपास सैनिटाइज कार्य किया जा रहा है। कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से लॉकडाउन पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सभी के सहयोग से ही हम कोरोना जैसे महामारी से मुक्ति पा सकते हैं। मौके पर अबिता हांसदा, दामोदर राय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी