एक साथ दो जगहों पर वाहन जांच, लोगों में हड़कंप

जामताड़ा जामताड़ा शहर के आसपास के दोनों प्रमुख मार्गो में एक साथ वाहन जांच अभियान शुरू

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:43 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:43 PM (IST)
एक साथ दो जगहों पर वाहन जांच, लोगों में हड़कंप
एक साथ दो जगहों पर वाहन जांच, लोगों में हड़कंप

जामताड़ा : जामताड़ा शहर के आसपास के दोनों प्रमुख मार्गो में एक साथ वाहन जांच अभियान शुरू होने के बाद वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। खासकर दो पहिया वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेते हुए गंतव्य को आवाजाही करते दिखे। इतना ही नहीं कई आटो व चारपहिया वाहन भी जांच का मुकाबले करने के पहले वैकल्पिक मार्ग से चल दिए।

जामताड़ा टाउन थाना की दो अलग-अलग टीम ने जामताड़ा-नारायणपुर मार्ग में सहना स्थित मत्स्य कार्यालय के समीप व बेवा बाइपास मार्ग में झरना पाड़ा के समीप कई घंटों तक सघन वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच के क्रम में पुलिस पदाधिकारी ने दो पहिया, चार पहिया वाहन की डिक्की खोलकर उसकी जांच की। जांच के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस पदाधिकारी ने वाहन चालकों से आग्रह किया है कि आवाजाही के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक सामान डिक्की में न ले जाएं। मौके पर वाहन से संबंधित कागजात भी देखा गया। बगैर कागजात वाले आधा दर्जन वाहन को पुलिस ने जब्त किया। जामताड़ा टाउन थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना व अपराध नियंत्रण को लेकर वरीय पदाधिकारी के निर्देश में प्रतिदिन प्रमुख मार्गो में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह जांच आगे भी जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी