वन बंधु परिषद ने पाठ्य सामग्री बांटी

करमाटांड़ (जामताड़ा) गुरुवार को वन बंधु परिषद ने एकल अभियान के करमाटांड़ प्रखंड क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:22 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:22 PM (IST)
वन बंधु परिषद ने पाठ्य सामग्री बांटी
वन बंधु परिषद ने पाठ्य सामग्री बांटी

करमाटांड़ (जामताड़ा): गुरुवार को वन बंधु परिषद ने एकल अभियान के करमाटांड़ प्रखंड क संच में शिव शंकर कुमार मंडल की अध्यक्षता में मासिक बैठक गिरी वनवासी कल्याण आश्रम मकाठी कोठी में न हुई। अध्यक्ष शिव शंकर ने शिक्षक- शिक्षिकाओं से विद्यालय के बच्चों की जानकारी लेते हुए बताया की कई माह से विद्यालय बंद चल रहा है लेकिन अभी स्थिति सामान्य होने की ओर है। हमें और जागरूक बच्चों को हमें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। अभियान के तहत सिलेट बोर्ड, चौक, कापी सभी विद्यालय को उपलब्ध कराया गया। करमाटांड़ संच में सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं को बच्चों के लिए सिलेट बोर्ड, चौक, कापी दीगई। मौके पर दुलाल मंडल, राजेंद्र मंडल, सिकंदर हेंब्रम, ललिता सोरेन, अनुप्रिया मरांडी, सरिता देवी, यशोदा पाल, राम प्रकाश पंडित, ललिता देवी, रूपाली किस्कू, सुनीता मुर्मू आदि लोग थे।

chat bot
आपका साथी