सर्खेलडीह में जमीन विवाद को लेकर हंगामा

जामताड़ा शहर के सर्खेलडीह में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच हंगामा ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 08:05 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 08:05 PM (IST)
सर्खेलडीह में जमीन विवाद को लेकर हंगामा
सर्खेलडीह में जमीन विवाद को लेकर हंगामा

जामताड़ा : शहर के सर्खेलडीह में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच हंगामा हुआ। एक पक्ष के सर्खेलडीह मोहल्ला निवासी सुबोध बाउरी ने नगर थाना के प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बाउरी ने बताया कि थाना को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। बताया गया कि वर्ष 1937 के इनके वंशज सर्खेलडीह मोहल्ला स्थित राघवन प्लॉट संख्या 2004 रहते थे। वर्तमान समय में वे अपने परिवार के साथ वहां रहते हैं। आरोप लगाया कि अचानक तरुण गुप्ता कुछ अज्ञात लोगों के साथ घर पहुंचे और उन्हें घर से निकल जाने की धमकी दी। आपत्ति जताने पर गुप्ता ने गालियों के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। घर से ना निकलने पर झूठे केस में फंसा कर जेल में डलवाने व जान से मार देने की धमकी दी गई। स्थानीय लोग बाउरी के समर्थन में बात किए तो विवाद बढ़ा। गुप्ता व उनके साथ आए अज्ञात लोगों ने बलपूर्वक इन्हें घर से बाहर निकालते हुए महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। बाद में वे फरार हो गए। मोहल्ले वासियों ने यह भी आरोप लगाया कि गुप्ता आसपास के जमीनों को भी इसी तरह हड़प रहा है। मौके पर कंचन बाउरी, सावित्री बाउरी, गीता बाउरी, केशव बाउरी, नीतू बाउरी, राजू बाउरी, माया बाउरी, जवा बाउरी, लक्ष्मी बाउरी, साठी बाउरी, संध्या बाउरी, रीना बाउरी, विशु बाउरी, चारू बाउरी, सुनील बाउरी के साथ अन्य मोहल्ले वासी उपस्थित थे। इधर दूसरे पक्ष के तरुण गुप्ता ने कहा कि सारा आरोप बेबुनियाद है। वे खुद जामताड़ा में नहीं देवघर में हैं। सुबोध बाउरी को जानते तक नहीं हैं। कुछ हमलावरों ने उनके घर में आकर दु‌र्व्यवहार किया है। हमला कर बुरे परिणाम की धमकी दी।

chat bot
आपका साथी