बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो व्यक्ति घायल

बिदापाथर (जामताड़ा) रविवार की शाम साहिबगंज-गोविदपुर स्टेट हाइवे पर बिदापाथर थाना क्षे˜

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 May 2020 07:34 PM (IST) Updated:Mon, 18 May 2020 06:17 AM (IST)
बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो व्यक्ति घायल
बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो व्यक्ति घायल

बिदापाथर (जामताड़ा) : रविवार की शाम साहिबगंज-गोविदपुर स्टेट हाइवे पर बिदापाथर थाना क्षेत्र के पालाजोरी गांव के समीप दो बाइक की आपने-सामने टक्कर हो जाने से दोनों वाइक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति दशरथ राय का पैर टूट गया। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। दोनों को सरकारी वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा गया। जानकारी के अनुसार बिदापाथर थाना क्षेत्र के पालाजोरी निवासी दशरथ राय अपने घर से बाइक पर सवार होकर दुमका की ओर जा रहे थे। दूसरा व्यक्ति देवलाल टुडू झिलुआ पुलिस शिविर का जवान है। वह बाइक से दुमका की ओर से जामताड़ा जा रहा था। इसी क्रम में पालाजोरी मोड़ के समीप घटना हुई। दोनों को जामताड़ा अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों बाइक जब्त कर ली है।

chat bot
आपका साथी